गुरु पुर्णिमा महोत्सव का 16 जुलाई सुबह 6 बजे होगा आयोजन

रायपुर 15 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार दिनांक 16 जुलाई सुबह 6:00 बजे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि गुरु पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ होगा जिसमें योगाचार्या यादव का पूजन एवं सम्मान किया जाएगा। इसी तरह कस्बे के नृसिंह द्वारा मंदिर, झंवर मोहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के झडोल माताजी मंदिर में भी हजारों भक्त गुरु पूजन महोत्सव में भाग लेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को