हैप्पी पब्लिक स्कूल रायपुर मे 212 छात्र छात्राओं को लगाए मीजल्स रुबेला के टीके


रायपुर 30 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के हैप्पी पब्लिक स्कूल में मीजल्स-रूबैल्ला के टीके कक्षा 1 से 10 तक के 212 छात्र-छात्राओं के लगाए गए। समस्त छात्र छात्राओं को मीजल्स रूबेला के कार्डों का वितरण भी किया गया। इस टीम में एएनएम दुर्गा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा वैष्णव, प्रवीण बानू थे। चिकित्सा विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रायपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश तिवारी ने की आकस्मिक निरीक्षण किया व छात्र छात्राओं को मीजल्स रूबेला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह क्षेत्र के लड़की ग्राम में जीएनएम सुखदेव गुर्जर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता शर्मा, अध्यापक सत्यनारायण दाधीच ने 105 बच्चों को मीजल्स रूबेला के टीके लगाए ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक