रायपुर मोखुंदा भाजपा मंडल की संयुक्त बैठक व वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुक्रवार सायं 3 बजे बंक्याराणी मंदिर पर

रायपुर 4 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के सगरेव मार्ग स्थित बंक्याराणी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर एवं मोखुंदा मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन शाम 3:00 बजे किया जाएगा। भाजपा मंडल महामंत्री गणपत टांक ने बताया कि इस बैठक में विधानसभा प्रत्याशी रुपलाल जाट, प्रधान यशोदा जाट सहित भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी, समस्त सदस्य, समस्त मोर्चा  प्रभारी व उनके सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

बैठक में सदस्यता अभियान को विस्तार देने व अधिकाधिक संख्या बनाने पर प्रयास किये जाएंगे।

बैठक के तुरंत बाद पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु बंक्याराणी मंदिर परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक