भटेवर मे300 बच्चों के मीजल्स-रुबेला के लगाये टीके
रायपुर 26 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के भटेवर ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व शोभाराम उच्च विद्यालय में
.संस्था प्रधान रामपाल तातेला की उपस्थिति में 120 बच्चों के मिजल्स- रुबेला के टीके लगवाए गए।इसी तरह शोभाराम उच्च प्राथमिक विद्या मंदिर में 180 बच्चों का टीकाकरण शोभाराम विद्या मंदिर के डायरेक्टर धनराज शर्मा की उपस्थिति में जीएनएम लक्ष्मीकांत पारीक, एएनएम किरण शर्मा, गणेश गुर्जर आदि ने उत्साह के साथ टीकाकरण किया। राउप्रावि व शोभाराम विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।