लम्बे अन्तराल से हुई बारिश के बाद किसानों के खिले चेहरे,फसलों को मिला जीवनदान


रायपुर 1 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में आज 3:30 बजे अचानक आकाश में बादल छा गए। कुछ देर धूल भरी आंधी चलने के साथ आधे घंटे तक लगातार मूसलाधार वर्षा हुई जिससे किसानों के एवं आमजन के चेहरे खिल उठे। पिछले 12 दिनों से आकाश से पानी की एक बूंद भी नहीं गिरने से फसलें सूखने के कगार पर थी लेकिन आज अचानक आई बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया । किसानों सहित आमजन के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं । समाचार लिखे जाने तक रुक-रुक कर वर्षा आ रही थी। पिछले 12 दिनों से आमजन उमस भरी गर्मी के कारण बेहाल थे बीच बीच में बिजली विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती के कारण आमजन पीड़ित थे। कस्बे के खेल मैदान के निकट पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में पानी की उचित निकासी नहीं होने से 2 फीट गहराई तक पानी भरा हुआ है जिससे आमजन को आवाजाही में तकलीफ आ रही है। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को