यज्ञ मे आहुतियों के साथ हुआ नवीन सत्र प्रारंभ



रायपुर 1 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में नवीन सत्र के प्रारंभ अवसर पर नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर प्राध्यापक डॉक्टर राजकुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया । यज्ञ के माध्यम से आम छात्र छात्राओं में भारतीय संस्कृति के गौरव को याद दिलाना है। यज्ञ आचार्य पंडित राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि यज्ञ के दौरान सैकड़ों आहुतियां लगाई गई जिसमें गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा के रत्नेश जोशी, प्राचार्य आर एस बांगड़, प्रोफेसर नेमीचंद कुमावत, महेश भास्कर, जुगल किशोर बाजिया, डॉक्टर नारायण लाल माली,किसनलाल, पूजा वैष्णव, भारती भांबी, शिवानी सुथार, गंगा रेगर सहित नव प्रवेशित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को