रायपुर 10 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में वन विभाग द्वारा समस्त विभागों की उपस्थिति में तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत के मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य नरेश टांक की अध्यक्षता में में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल योगी, वन नाका प्रभारी नारायण सिंह चुंडावत, प्राध्यापक करण जाट, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण लाल जाट, गिरधारी लाल कुमावत, राहुल मेहडू, कर्मा शर्मा, प्रिया सुखलेचा, कृषि विभाग के नाथू सिंह, सुपरवाइजर शांतिलाल कुमावत, वनपाल बालुदास वैष्णव सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
वन महोत्सव में 55 छायादार पौधों का रोपण किया गया।