विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल रैली


रायपुर 11 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)"बच्चे दो ही अच्छे"  "छोटा परिवार सुखी परिवार" जैसे नारों से छात्र-छात्राओं ने आकाश को गुंजायमान कर दिया। अवसर था राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विश्व जनसंख्या  दिवस  पर आयोजित विशाल रैली का ।रैली को राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर गली, सुखलेचा मोहल्ला, बाजार की कुई, कुम्हार मोहल्ला, रेगर मोहल्ला होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची जहां डॉक्टर तिवारी ने जनसंख्या नियंत्रण के लाभ बताए। डा. रवि शर्मा ने भी जनसंख्या नियंत्रण विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जूली त्रिपाठी, प्राध्यापक लतीफ मोहम्मद, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, सुवालाल यादव, वरिष्ठ अध्यापक जानकी लाल त्रिपाठी, अध्यापक जगदीश दाधीच, नारायण लाल शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को