"पानी बचाओ देश बचाओ" जैसे नारों के साथ निकली जल शक्ति रैली


रायपुर 15 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के पंचायत समिति परिसर से "जल शक्ति"  रैली को तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत के हरी झंडी दिखाने के साथ रवाना किया । इस दौरान विकास अधिकारी संदेश पाराशर, स्वच्छता अभियान खंड समन्वयक रामलाल गुर्जर उर्फ मोनू, प्राध्यापक सतीश शर्मा, सुवालाल यादव सहित राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र उपस्थित थे। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए "जल ही जीवन है" "पानी बचाओ देश बचाओ" जैसे नारों के साथ कस्बे को गुंजायमान करती हुई पुनः पंचायत समिति परिसर पहुंची ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को