गुरु का स्थान सर्वोपरि है,गुरु के मार्गदर्शन में चलकर लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए-वैष्णव



रायपुर 16 जुलाई (राधेश्याम वैष्णव)गुरु का स्थान सर्वोपरि है हमें गुरु के मार्गदर्शन में चलकर लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को उपस्थित योग साधकों के समक्ष व्यक्त किए। वैष्णव ने कहा कि जीवन में गुरु का सम्मान करें। योगाचार्या नीतू यादव का समस्त योगसाधक-साधिकाओं ने शाल-नारियल-पुष्पाहार-तिलक से पूजन किया। प्राध्यापक अशोक शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के पूजन से हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर,सतीश शर्मा, चेतन सुखलेचा,सुरेश डांगी, रेखा टांक, प्रज्ञा सेन,डा.शांतिलाल जीनगर, पूर्व सरपंच पुष्पा देवी सुखलेचा सहित योगसाधक-साधिकाएं उपस्थित थे। इसी तरह कस्बे के नृसिंह द्वारा में संत मदनमोहनदास महाराज,झडौल में संत सीतारामदास व संतदास महाराज का पूजन कर सैंकड़ों शिष्यों ने गुरुपुर्णिमा उत्सव में भाग लिया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को