अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले



रायपुर 19 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में दोपहर 2.30 बजे से अचानक मुसलाधार वर्षा शुरू हो गई जिससे खेतों में फसलें लहलहा उठी। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें स्पष्ट झलक रही थी लेकिन आज अचानक मुसलाधार वर्षा आने से किसानों के चेहरे एक बार पुनः खिल उठे। कस्बे में जगह-जगह गलियों में पानी भर गया जिससे लोगों को आवा-जाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण नालियों की सही निकासी नहीं होना है । कहीं कहीं तो नालियां इतनी चौक हो गई है कि पानी कहीं भी नहीं निकल पाता है जिसे छोटे तालाबों जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा जारी थी ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को