सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर कटेगा चालान



रायपुर 2 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर ₹200 का जुर्माना लगावें। सार्वजिनक संस्थानों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने में समस्त विभागों को तन मन से कार्य करना होगा । उक्त विचार ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ललितसिंह सालावत ने कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सभागार में आयोजित एक दिवसीय तंबाकू निषेध कार्यशाला में व्यक्त किए।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश तिवारी ने टोबैको प्रोडक्ट, सिगरेट, एक्ट 2003 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत ने तंबाकू पदार्थों के रोकथाम में काम में आने वाली धाराओं व चालान की जानकारी दी। कार्यशाला में डा पूर्णिमा, डा शांतिलाल जीनगर,डा रविशंकर, योगाचार्य नीतू यादव,विशाल भट्ट,प्रतिभा सोनी, चंदा तिवाड़ी,जगदीश दाधीच सहित शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के कार्मिक उपस्थित थे। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को