आदर्श विद्या मंदिर में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान



रायपुर 21 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) शिक्षा के साथ सरकारों को सीखना है तो विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में अपने बच्चों को अध्ययन करवाएं। उक्त विचार अखिल भारतीय विद्या भारती के चित्तौड़ प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ संतोष आनंद ने मुख्य वक्ता पद से गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय के बोर्ड  परीक्षाओं के परिणाम श्रेष्ठ है अतः सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को आगे भी इसी तरह बनाएं रखें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप प्रधान चंद्रप्रकाश जैन, रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला थे। समस्त अतिथियों द्वारा बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पर कक्षा आठ के 24 व कक्षा 10 के 17 भैया बहनों व समस्त आचार्य दीदीयों का भी का प्रमाण पत्र, नारियल,  दुपट्टा,मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह चुंडावत, रामेश्वरलाल छीपा , राधेश्याम काबरा सहित अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक व राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण सत्य ने किया। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को