जीवन को चलाने के लिए पौधे अतिआवश्यक-शर्मा


रायपुर22 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) पौधों के बिना जीवन अधूरा है। जीवन को चलाने के लिए पौधे अत्यावश्यक है। अतः हमें पौधरोपण कर उनका संरक्षण करना चाहिए। उक्त विचार प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में प्रवेशोत्शव अभियान के द्वितीय चरण में विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाने के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के मध्य व्यक्त किए। इस दौरान भारत माता स्वयं सहायता समूह की कलक्टर मैनेजर माया सालवी, पीपुल फोर एनिमल्स के ब्लाक संयोजक रमेशचंद वैष्णव, प्राध्यापक भैरुलाल बलाई, महादेव सरगरा, फाहीम,महेन्द्र,चेतन, आदिल,हिम्मतकंवर,कृष्णा सोनी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को