भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस व डॉक्टर जीनगर के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
रायपुर 11 जुलाई (राधेश्याम वैष्णव)सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भारत विकास परिषद संगठन सदैव अग्रणी रहा है हम सब को भी इस संगठन से जुड़कर सामाजिक सरोकारों के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उक्त विचार राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण सत्य ने भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद से उपस्थित प्रबुद्ध जनों के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या ने की। परिषद अध्यक्ष बोलिया ने कहा कि परिषद की सदस्यता बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस वर्ष कार्य किया जायेगा। पर्यावरण प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने कहा कि इस वर्ष जन्मोत्सव सहित अन्यअवसरों पर पौधरोपण किया गया एवं आगामी आनेवाले वर्षों में भी इसी तरह पौधरोपण कर राजस्थान पत्रिका के मानव मित्र संस्थान के हरियाली राजस्थान अभियान के सपने को साकार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के नव सदस्य डॉक्टर शांतिलाल जीनगर व परिषद के सदस्य सुरेंद्रसिंह वर्मा के जन्मोत्सव पर शीशम के पौधे लगाए गए। इस दौरान परिषद संरक्षक सुभाषचंद्र झंवर, लक्ष्मण लाल जाट, जगदीश चंद्र जाट(सूरजपुरा), जितेंद्र वैष्णव बोराणा खेडा, पंडित राधेश्याम वैष्णव, प्रज्ञा सेन,अभिषेक ओझा,नारायण,कैलाश शर्मा, गोपीलाल खटीक सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित थे।