नामांकन वृद्धि के लिए हुई समीक्षा बैठक,व समापन पर किया पौधरोपण



रायपुर 25 मई(राधेश्याम वैष्णव) नामांकन की वृद्धि में कोई कोर कसर नहीं  रखें। नामांकन के साथ शिक्षण की गुणवत्ता व ठहराव पर भी ध्यान देना होगा। उक्त निर्देश रमसा के जिला परियोजना अधिकारी प्रहलाद पारीक ने जिले के स्वामी विवेकानंद राजकीय माडल स्कूल के समस्त प्रधानाचार्यों की प्रवेशोत्सव अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक में गुरुवार को निर्देश दिए। रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी योगेश पारीक ने निर्देश दिए कि लक्ष्य को लेकर सब को मिलकर एक दिशा में कार्य करना है। विद्यालय विकास में सदैव तत्पर रहें।  बैठक में रायपुर माडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक ने जिला परियोजना अधिकारी प्रहलाद पारीक व अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी योगेश पारीक सहित सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत अभिनंदन किया। बैठक के बाद स्कूल परिसर में शीशम का पौधरोपण किया जिसमें भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव,शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लाक अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण, प्रधानाचार्य नरेश टांक रायपुर,दुर्गा राठौड़ सगरेव, एजाज हुसैन शेख बागौर,महावीर भट्ट कोटड़ी, प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव व करण जाट, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट,ख्यालीलाल सोनी, गिरधारीलाल कुमावत सहित जिले के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को