स्वयं को स्वच्छ रखते हुए आस पास के परिसर को भी स्वच्छ रखें-वैष्णव
कोशीथल 29 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)स्वयं को स्वच्छ रखते हुए आस-पास के परिसर को भी स्वच्छ रखें व आम लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। जब तक स्वच्छता नहीं होगी तब तक हम स्वस्थ नहीं रह सकते और स्वास्थ्य के अभाव में हम शिक्षित नहीं हो सकते। हमें स्वस्थ रहने के लिए तन मन से प्रयास करना चाहिए । उक्त विचार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- कोशीथल के वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने भारत सरकार के निर्देशन में संचालित नेहरू युवा केंद्र शाखा कोशीथल द्वारा चलाए जा रहे हैं 1 जून से 31 जुलाई तक स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। वैष्णव ने कहा कि स्वच्छता से पर्यावरण जुड़ा हुआ है । स्वच्छता के बिना सब कुछ व्यर्थ है। वैष्णव ने समस्त छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई व नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता के लिए कोशीथल शाखा द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका प्रवीण निषाद छिपा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं समस्त कूड़ा करकट को जलाया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज शर्मा प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा भेरूलाल बलाई हनुमान प्रसाद बेरवा ममता जीनगर प्रतिभा तिवारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली संजय पालीवाल बद्री लाल लोहार कंचन आशा जीनगर सुमित्रा पारीक सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।