महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान कर वित्तीय स्वावलंबी बने-चतुर्वेदी


रायपुर 3 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान कर वित्तीय स्वावलंबी बने। वित्तीय  स्वावलंबन के अभाव में महिलाएं पिछड़ती जा रही है। उक्त विचार वित्तीय उपभोक्ता संरक्षण परियोजना के जिला प्रभारी गौरव चतुर्वेदी ने कोशीथल ग्राम स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एकदिवसीय "वित्तीय उपभोक्ता संरक्षण" कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं के समक्ष व्यक्त किए। चतुर्वेदी ने महिलाओं से कहा कि अपनी व परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा,अटल पेंशन आदि से अवश्य जुड़े। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक चेतन सुधार ने वित्तीय साक्षरता विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों पर आत्मनिर्भर न रहकर वित्तीय लेन-देन में एटीएम का प्रयोग करना चाहिए। पैसों को घर में छिपाने के बजाय बैंक के माध्यम से छोटी छोटी बचत करनी चाहिए। उपभोक्ता अधिकार  समिति संचालक डा. लीलाधर लढ़ा ने निजी बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ हो रही ठगी से दूर रहने की ओर आगाह किया। जिला चाईल्ड हेल्प लाईन काउंसलर निर्मला पुरोहित ने बच्चों पर आने वाली मुसिबतों व उनके निवारण तथा बाल विवाह, बाल मजदूरी पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में उपभोक्ता संरक्षण समिति रायपुर के ब्लाक संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव, बैंक बीसी भैरुसिंह भाटी,ग्राम पंचायत कनिष्ठ लिपिक उदयलाल जाट, नरेगा मेट जगदीशसिंह सोलंकी सहित  सैंकड़ों महिलाऐं उपस्थित थी। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को