पीएचईडी विभाग की लापरवाही के चलते पेयजल उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है पेयजल संकट का सामना



रायपुर 27 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में पिछले 1 सप्ताह पूर्व पेयजल के संकट के समाधान हेतु पीएचइडी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से नई लाइन बिछाई गई । लाइन को बिछाए हुए 1 सप्ताह गुजरने के बावजूद भी पीएचईडी विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन नहीं दिए गए। नई पेयजल लाइन डालने से पुरानी लाइन के समस्त कनेक्शन विच्छेद हो गए हैं । पिछले 8 दिनों से उपभोक्ता निजी टैंकरों के माध्यम से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जब इस मार्ग में पेयजल लाइन डाली गई थी तब लोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी। लेकिन 1 सप्ताह से ऊपर समय गुजरने के बाद भी पीएचईडी विभाग सोया हुआ है। एक तरफ वर्षा काल का मौसम चल रहा है लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। दूसरी तरफ विभाग द्वारा पेयजल के लिए नई लाइन डाल दी गई है लेकिन उसको पानी से नहीं जोड़ने के कारण इस मोहल्ले में निवासरत परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा अन्य मोहल्लों में भी इसी तरह की पेयजल लाइनें डाली गई लेकिन पुनः कनेक्शन नहीं देने से व लाइनों को इधर उधर से नहीं जोड़ने के कारण कस्बे के कई मोहल्लों व परिवारों में पेयजल संकट बना हुआ है। पूर्व में भी पीएचईडी सहित ब्लॉक अधिकारियों को पेयजल समस्या के समाधान हेतु अवगत कराया गया लेकिन आज तक समाधान के कोई प्रयास नहीं हुए जिससे पेयजल के लाइन डिलीवरी होने के बाद भी लोगों को प्यासा से रहना पड़ रहा है।  समय रहते इस पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कस्बेवासियों का गुस्सा कभी भी उग्र रूप ले सकता है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पीएचईडी विभाग के आला अधिकारियों की होगी ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को