सालवी समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,गोपीलाल सालवी अध्यक्ष निर्वाचित


नान्दशा जागीर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षैत्र के जगदीश ग्राम के बाबा रामदेव मंदिर पर "सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौकला"की' मिटिंग का आयोजन हुआ जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।जिसमे अध्यक्ष गोपीलाल सालवी बोराणा को चुना गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष किशन लाल कोलीखेड़ा ने की। नवीन कार्यकारिणी की शपथ का कार्यक्रम आगामी 4अगस्त को जगदीश ग्राम के रामदेव मंदिर पर आयोजित किया जाएगा। नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक किशन लाल कोलीखेड़ा,मोहनलाल कोशीथल, उपाध्यक्ष सुखलाल छातोल,प्रकाश काण्या खेड़ा, अम्बालाल पालरा,भोजराज सरेवड़ी,गिरधारी लाल थला,सचिव नारायण लाल चिलेश्वर,महासचिव दयाराम चिलेश्वर, महामंत्री लक्ष्मी लाल तलाया,गोपाल लाल भींटा, पारस लाल जीवाखेड़ा,सहमंत्री प्रहलाद  गल्यावड़ी,कोषाध्यक्ष सुरेश सालवी पीथलपुरा,संगठन मंत्री रमेशचंद्र सरेवड़ी का बाड़्या,प्यारेलाल साखरड़ा,मिडिया प्रभारी रामचन्द्र नान्दशा, मुकेश चंद्र कोट,मंच संचालन खेमराज जोरावरपुरा, जयराम डांगड़ी,सलाहकार गोपीलाल सरेवड़ी का बाड़िया, इस दौरान ध्रुव चौखला के अध्यक्ष सुनिल कुमार सालवी भीलवाड़ा, गणपत लाल सालवी भीलवाड़ा, सुरेश चंद्र सांगवा ,राधेश्याम निम्बाहेड़ा  सहित क्षैत्र के सालवी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को