श्रावण मास के पहले दिन विधायक त्रिवेदी ने अभिषेक कर अच्छी बारिश व अमन चैन की कामना की


रायपुर 17 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)सहाड़ा रायपुर विधायक कैलाश त्रिवेदी व पत्नी पूर्व प्रधान गायत्री देवी त्रिवेदी ने श्रावण मास के प्रथम दिन परंगटिया तालाब की पाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में अभिषेक किया। पंडित गोपाल लाल त्रिवेदी ने बताया कि विधायक त्रिवेदी द्वारा प्रतिवर्ष इस मंदिर में अभिषेक किया जाता है एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाती है। विधायक त्रिवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करते हुए महादेव से क्षेत्र में  वर्षा एवं अमन चैन की कामना की। अभिषेक के दौरान कस्बे के कईं पंडित उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को