महिला समिति ने सघन पौधरोपण व संरक्षण का लिया संकल्प


कोशीथल 12 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)सघन पौधरोपण कर इनका पेड़ बनने तक संरक्षण करेंगे तो आने वाले समय में कोशीथल पंचायत क्षेत्र हरा-भरा नजर आएगा। उक्त विचार भारत माता महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति कोशीथल की कलस्टर मैनेजर माया सालवी ने समूह की उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं के समक्ष समिति परिसर में पौधरोपण व पौध वितरण के अवसर पर व्यक्त किए। समूह की 230 महिलाओं को निशुल्क छायादार पौधे कलस्टर मैनेजर सालवी द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर माया सोलंकी, ममता कंवर, पूजा खटीक, पूजा रेगर सहित ग्राम संगठन की महिलाएं उपस्थित थी। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को