एबीवीपी रायपुर नगर कार्यकारिणी व कॉलेज इकाई का हुआ विस्तार



रायपुर 26 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर इकाई की बैठक महाविद्यालय प्रांगण के बाहर सम्पन्न हुई जिसमें कार्यकारिणी विस्तार किया गया ।छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने बताया कि नगर अध्यक्ष का दायित्व नरेंद सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष धर्मराज गुर्जर,जगदीश गाडरी, नगर प्रमुख जगदीश गाडरी, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख सोनू कँवर गौड़, राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय इकाई अध्यक्ष लोकेश जाट,उपाध्यक्ष गणपत जाट,परसराम जाट को मनोनीत किया एवं साथ ही खेल पंजीकरण के लिए कार्यवाहक सह प्राचार्य डॉ. नेमीचंद कुमावत को ज्ञापन सौंपा ।सहसंयोजक मदन जाट ने कहा  खेल पंजीकरण तुरंत प्रभाव से हो नही तो आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी  ।इस दौरान पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य दिलखुश राव, कॉलेज इकाई अध्यक्ष विशाल स्वर्णकार, छात्रा नेत्री जय श्री ओझा,सूर्यप्रकाश दाधीच,रामपाल जाट,दिनेश योगी,सुरेश गुर्जर,पूजा जाट, मीरा रावत सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को