नव निर्मित सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती की स्थापना की


रायपुर 29 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय-सुरास में नवनिर्मित सरस्वती मंदिर में ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार दशोरा के मुख्य आतिथ्य में  सरस्वती मां की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपाल श्रोत्रिय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोलिया के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भागचंद खटीक, पर्यावरण प्रभारी सुरेंद्र मेहडू सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। भामाशाह संदीप-दिलीप सरगरा ने स्वर्गीय पिता बंशीलाल सरगरा निवासी थला की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में सरस्वती मूर्ति स्थापित की।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक