चिकित्साधिकारियों द्वारा कालबेलिया परिवारों में मिजल्स रुबेला के प्रति जागरूकता फैलाने से हुआ सकारात्मक वातावरण तैयार


रायपुर 22 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)उपखंड मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, माली खेडा के कालबेलिया जाति के कुछ छात्र टीके लगने के डर से घर चले गये। बुलाने पर छात्रों के परिजन टीके लगाने के विरोध में खड़े हो गए एवं भला बुरा कहने लगे। निरीक्षण के दौरान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. मुकेश तिवारी व ब्लाक मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ललितसिंह सालावत को इस बात का पता चला तो डा. तिवारी व डा. सालावत  समाजसेवी एवं भामाशाह ओमप्रकाश झंवर को लेकर सगरेव मार्ग स्थित कालबेलिया बस्ती पहुंचे एवं उपस्थित समस्त परिजनों को समझा कर उनके बच्चों के "मिजल्स रुबेला" के टीके लगाए। डॉ मुकेश तिवारी व डा. सालावत की जागरुकता से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को