राजस्थान में बाल साहित्य अकादमी स्थापना की घोषणा से छाई खुशी

  रायपुर 10जुलाई (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में बालसाहित्य अकादमी स्थापित करने की घोषणा पर बालसाहित्य जगत् में हर्ष और खुशी व्याप्त हो गई है। विधानसभा में प्रस्तुत किए गये राजस्थान सरकार के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में जवाहरलाल नेहरू बालसाहित्य अकादमी स्थापित किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र के राष्ट्रीय बालसाहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य ने बताया कि यह अकादमी सरकारी स्तर पर स्थापित हो रही देश की पहली अकादमी होगी तथा इससे राजस्थान के बालसाहित्य और बालसाहित्यकारों के चर्चा ,शोध,विमर्श और प्रचार प्रसार को व्यापक बल और गति मिलेगी । अब तक जो  बालसाहित्य के प्रति हीन भावना और उपेक्षा का वातावरण था,वह भी अब समाप्त हो सकेगा । बालसाहित्यकार डा.सत्य ने इस घोषणा के लिये मुख्यमंत्री जी के ओएसडी फारूख आफरीदी के प्रति भी भी आभार व्यक्त किया हैं । उल्लेखनीय है कि रायपुर सहित भीलवाड़ा ,आकोला ,सलूम्बर ,संगरिया सहित राज्य के कई हिस्सों से बालसाहित्यकारों ने लम्बे समय से सरकार से बालसाहित्य अकादमी स्थापित करने की मांग कर रखी थी ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को