भटेवर ग्राम को ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए दिया ज्ञापन


रायपुर 8 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के भींटा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम भटेवर के सैकड़ों महिला पुरुषों ने सोमवार को दोपहर बाद 4:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में उपखंड कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक छगनलाल शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नई ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर भटेवर ग्राम को नई ग्राम पंचायत घोषित किया जाए क्योंकि भटेवर ग्राम सड़क मार्ग से सबके लिए सुगम स्थान है।थोरिया खेड़ा, सरेवड़ी, जोरावरपुरा आदि सभी ग्राम भटेवर के अति निकट स्थित हैं। सैकड़ों ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया कि शीघ्र नई ग्राम पंचायत "भटेवर" ग्राम को घोषित नहीं किया तो समस्त ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ज्ञापन का नेतृत्व युवा नेता जगदीश चंद्र शर्मा, धनराज गुर्जर, बजरंग दास वैष्णव आदि ने किया। इसी तरह का ज्ञापन विकास अधिकारी संदेश पाराशर व तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत को भी दिया गया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को