अतिक्रमणकारियों पर चली ग्राम पंचायत की जेसीबी


रायपुर 16 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के खेल मैदान से सटे स्टेट हाईवे-76 पर कईं वर्षों से केबिनों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था जिसको ग्राम पंचायत ने आज हटाना प्रारंभ कर दिया है। आपसी राजीनामे से अतिक्रमण हटाने का कार्य निर्बाध जारी है। अतिक्रमण स्थल पर गंदे पानी का नाला है जिसकी नियमित सफाई नहीं होने से सब परेशान थे। अब नाले में   सफाई का कार्य नियमित जारी रहेगा। खेल मैदान में इस नाले की वजह से दुर्गंध का वातावरण रहता था जो आज अतिक्रमण हटने के साथ नाले की सफाई शुरू हो गई। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमियों को कई बार नोटिस दिए गए लेकिन केबिनें नहीं हटाने की वजह से सबको परेशानी आ रही थी। वर्षाकाल में ग्राम का गंदा पानी सड़कों पर बहता था जिससे अब निजात मिलेगी।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को