भामाशाह द्वारा विद्यार्थियों को गणवेश व बूट- मोजों का किया वितरण, व विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण




कोशीथल 27 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)शिक्षा के क्षेत्र में व शिक्षा की गुणवत्ता में विद्यालय आगे बढ़ता है तो सूर्या परिवार भामाशाह के रूप में हर तरह से तैयार है। उक्त विचार सूर्या परिवार भीलवाड़ा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में 200 छात्र-छात्राओं को सूज व सॉक्स एवं 100 छात्र-छात्राओं को विद्यालय गणवेश वितरण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से भामाशाह अल्पेश सूर्या, भीलवाड़ा ने उपस्थित विद्यालय परिवार के समक्ष व्यक्त किए। भामाशाह ने घोषणा की कि विद्यालय के प्रति वर्ष बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले 5 छात्र छात्राओं को उच्च व्यावसायिक संस्था में प्रवेश के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।निर्धन छात्रों की फीस व शिक्षण सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। भामाशाह परिवार ने 6/4 फीट साईज के 10 ग्रीन बोर्ड, आधुनिक तकनीकी वाला साउंड सिस्टम प्रदान किया।  भामाशाह अल्पेश ने कहा कि हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है। आप जो भी मांग करेंगे हम उसको पूरी करने के लिए सदैव तत्पर हैं। भामाशाह सूर्या परिवार द्वारा प्रार्थना सभा, कक्षा-शिक्षण,कम्प्यूटर कक्ष, क्रीड़ा कक्ष,लैब में पहुंचकर सूक्ष्म अवलोकन किया व हर्ष जताया। अवलोकन के बाद विद्यालय परिसर में प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पौध रोपण किया। इस अवसर पर भामाशाह अल्पेश सूर्या सहित भामाशाह सूर्या परिवार -भीलवाड़ा,प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, प्राध्यापक फारुखबैग मिर्ज़ा, भैरुलाल बलाई,हनुमान बैरवा,प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर, लक्ष्मण सिंह शेखावत,संजय पालीवाल,आशा-कंचन जीनगर,सुमित्रा शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। प्रार्थना सभा में भामाशाह सूर्या परिवार का प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने माल्यार्पण व तिलक से स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सूर्या परिवार द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष द्वीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। कक्षा 11की छात्रा रानी ने 'बेटी' पर भावपूर्ण संगीत प्रस्तुत कर सबको "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की ओर प्रेरित किया। गत रविवार को भामाशाह सूर्या परिवार द्वारा कक्षा 11वीं व 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं को कोशीथल से 2बसों में भीलवाड़ा "आईनोक्स"में ले जाकर शिक्षा के प्रति प्रेरित करने वाली "सुपर थर्टी"फिल्म दिखाई गई।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को