पेयजल की समस्या समाधान हेतु उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


रायपुर 31 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग एवं मुस्लिम बस्ती के सैकड़ों परिवार पिछले 18 दिन से पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार पीएचइडी विभाग द्वारा 18 दिन पूर्व पुरानी पेयजल लाइन के स्थान पर नई पेयजल लाइन इस बस्ती में डाली गई लेकिन विभाग द्वारा आज तक कनेक्शन नहीं देने से सैकड़ों परिवार पेयजल से पीड़ित हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने समाधान करना तक उचित नहीं समझा। इसी बात से खफा होकर पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में निवासरत सैकड़ों परिवारों के व्यक्ति दोपहर 3:00 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचे एवं उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण को ज्ञापन के माध्यम से पेयजल समस्या से अवगत कराया। उपखंड अधिकारी चारण ने तुरंत समस्या के समाधान का आश्वासन देकर आंदोलनरत मोहल्लेवासियों को शांत किया। ज्ञापन के दौरान जानकीलाल सेन, रमेशचंद्र वैष्णव, प्रकाश चंद्र कुम्हार, महावीर वैष्णव, छीतरमल रेगर, जमील चाचा, छोटू खां, अल्लाहनूर खां, पप्पू खां पठान, दिनेश, कैलाश, विकास सेन, जगदीश वैष्णव सहित मोहल्लेवासी उपस्थित ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को