वृक्षारोपण कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस मनाया



रायपुर 9जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव)राजकीय महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया । मुख्य वक्ता इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा एवं आरएसएस के गोपाल कृष्ण त्रिवेदी ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश ड़ालते हुए विद्यार्थी जीवन,समाज एवं राष्ट्रीयता के बारे में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने किया एवं बताया कि एबीवीपी का काम केवल चुनाव लड़ना ही नही है राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सक्रीय भागीदारी निभाना व विद्यार्थी परिषद से जुड़ने वाला हर विद्यार्थी छात्रहित और राष्ट्रहित की बात करे। पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य दिलखुश राव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी परिषद के मूल मंत्र एवं नारे..ज्ञान,शील,एकता को एक विद्यालय का उदाहरण देते हुए विस्तार पूर्वक समझाया ।  कॉलेज इकाई अध्यक्ष विशाल स्वर्णकार ने पधारें अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य मय स्टाफ एवं सभी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया ।

इस दौरान एबीवीपी के भूपेंद्र, नरेंद्र सिंह,  मनीष कुमावत, सुनील सुथार, देवकन्या कुमावत, अन्नु कवर, ईश्वरी कुमावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को