भाष्कर के एक पेड़ एक जिन्दगी अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लगाये 101 पौधे



कोशीथल 14 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)दैनिक भास्कर के "एक पेड़ एक जिंदगी" अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में 101 पौधे छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए। अभियान प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि इस अभियान में समस्त छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में 101 पौधे लगाए जिनमें फलदार फूलदार छायादार एवं औषधीय पौधे थे। समस्त छात्र छात्राओं को स्वयं के घर के बाहर व खेत पर तथा सार्वजनिक स्थान पर भी ग्रामीणों के सहयोग से "एक पेड़ एक जिंदगी" अभियान में पौधे लगाने का आह्वान राष्ट्रीय कवि एवं अध्यापक बद्रीबसन्त लोहार ने किया। प्रार्थना सभा से ही बच्चों में इस अभियान के प्रति अपार उत्साह था जो आज दोपहर 12:00 बजे पौधे लगाने के साथ पूरा हुआ इस अभियान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य भेरू लाल बलाई प्राध्यापक ममता जीनगर प्रतिभा तिवारी वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल लक्ष्मण सिंह शेखावत बद्री लाल लोहार कंचन सोनगरा आशा जीनगर सुमित्रा शर्मा शहीद समस्त छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा समस्त छात्र छात्राओं ने आज लगाए गए 101 पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को