सालवी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 अगस्त रविवार को

कोशीथल 2अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव)सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौखला द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 11 अगस्त, रविवार को प्रातः 10:00 बजे गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय-कोशीथल में किया जाएगा। आयोजक मोहनलाल सालवी निवासी कोशीथल ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह पिता स्वर्गीय धन्नालाल गड़ात की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सहाड़ा रायपुर विधायक कैलाश त्रिवेदी, अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग उदयपुर होंगे । कार्यक्रम की सफलता के लिए लीलाधर, संपत, नवरतन, सुरेंद्र के नेतृत्व में अलग अलग कमेटियां बनाकर  प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है। समारोह में सभी क्षेत्रों में अव्वल रहने वाली सालवी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान होगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को