भामाशाह स्वर्णकार ने लिया 1100 पौधे लगाने का संकल्प
रायपुर 19अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) क्षैत्र के ग्राम झड़ोल में समाजसेवी रोहित स्वर्णकार के सहयोग से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोडलिया,राजकीय प्राथमिक विद्यालय डंगड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलो की बस्ती, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय झड़ोल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़िया के परिसर में सघन पौधरोपण करते हुए 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर समाजसेवी रोहित स्वर्णकार , पी.ई.ई.ओ. शम्भुदयाल रेगर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तहसील सचिव राधेश्याम जीनगर,गालव देव जोशी,कल्पना शर्मा ,कौशल्या स्वर्णकार,हेमराज शर्मा, लक्ष्मण सिंह बड़वा सहित छात्र उपस्तिथ थे।