समाजसेवी एवं भामाशाह पीतलिया के जन्मदिन पर हुआ 116 युनिट रक्तदान



रायपुर 26 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)रक्तदान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ है। भामाशाह पीतलिया की तरह प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन या अन्य अवसरों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर पीड़ित मानव की सेवा में आगे आना चाहिए। उक्त विचार पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री रतनलाल जाट ने भामाशाह एवं समाजसेवी लादुलाल पीतलिया के जन्मोत्सव पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में "रक्तदान शिविर" के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पद से उपस्थित रक्तदाताओं के समक्ष वक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद शाखा रायपुर के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के पीड़ित मानव की सेवा में सदैव कार्य कर रहा है। पर्यावरण सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है। रक्तदान प्रभारी एवं भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद वैष्णव ने बताया कि शिविर में कुल 116 रक्तदाताओं ने 116 युनिट रक्तदान किया। शिविर में भामाशाह एवं समाजसेवी लादू लाल पीतलिया ने प्रत्येक रक्तदाता का माल्यार्पण से सम्मान किया। रक्तदान के प्रारंभ से अंत तक पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश झंवर,भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झंवर, शिव लाल शर्मा, मदनलाल छिपा,राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा. सत्यनारायण तातेला,रमेशचंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, राधेश्याम वैष्णव,  जगदीश दाधीच, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण, चुन्नी लाल सैन, भैरुसिंह सिसोदिया, दिनेश लक्षकार सहित कई संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य व युवा उपस्थित थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को