पत्रिका के"हरियालो राजस्थान"अभियान के तहत किया 11 पौधों का रोपण


रायपुर17अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)धरती का श्रंगार पेड़ हैं, जीवन का आधार पेड़ हैं। उक्त दोनों कार्य के लिये तन-मन-धन से हर वर्ग के व्यक्ति को जुड़कर अपना फर्ज निभाना चाहिए। उक्त विचार  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उप सभाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव ने कस्बे के पालरां मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के बाहर राजस्थान पत्रिका के "हरियालो राजस्थान" अभियान में पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए। वैष्णव ने बताया कि पिछले 12वर्षों से नियमित इस अभियान में सघन पौधरोपण कर क्षैत्र को हरा-भरा किया जा रहा है। इस वर्ष फलदार पौधों का रोपण भी किया जाएगा जिससे मूक पंछियो की भूख मिटाई जा सके। इस अवसर पर सेवा भारती के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी भैरुलाल शर्मा, प्रधानाचार्य विजयसिंह चुण्डावत, आचार्य पप्पू गोस्वामी,मुकेश खटीक,रामनारायण खटीक, शक्ति सिंह चुण्डावत,कानाराम गोस्वामी,भैरुलाल कुमावत, वी पी सिंह चुण्डावत, कानाराम कुम्हार, रतनलाल बैरवा, शब्बीर मोहम्मद, दीदी सरोज शर्मा, मधु कुमावत, गीता तेली,सीमा चंदेल,कृष्णा कुम्हार, गीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।इस अवसर पर 11पौधे रोपे गये।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को