सालवी समाज की 155 प्रतिभाओं को मिला सम्मान




रायपुर,11 अगस्त , (राधेश्याम वैष्णव)प्रत्येक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलना अतिआवश्यक है।बच्चों के दिमाग को पूर्ण विकसित करना है।उक्त शब्द सहाड़ा -रायपुर विधायक कैलाश त्रिवेदी ने बेतौर मुख्य अतिथि पद से कोशीथल मे सालवी समाज नवयुवक मण्डल जगदीश चौकला रायपुर के तत्वावधान मे आयोजक मोहनलाल गड़ात कोशीथल द्वारा उनके पिताजी धन्ना लाल गड़ात की पुण्य स्मृति मे सालवी समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहनलाल भाटी अति मु.अभि.जन स्वा.अभियांत्रिकी विभाग उदयपुर ने की।कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि भंवर मेघवंशी  स्वतंत्र पत्रकार ,संपादक शून्यकाल ने कहा की शिक्षा उस शेरनी का दूध हे जो पीता है वह दहाड़ेगा। संविधान से ही सभी का जीवन चलता है।समाज का निर्माण अतिआवश्यक है।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि सुशीला सालवी पूर्व जिला प्रमुख भीलवाड़ा,बी.एल भाटी मंत्री सा.नि.वि.राज.सरकार, जयपुर।विशिष्ट अतिथि रोशन मेघवंशी भाजपा जिला महामंत्री भीलवाड़ा, भगवान सालवी अध्यक्ष मातृकुण्डिया, किशन लाल चिताणिया,सुनिल मेघवंशी अध्यक्ष ध्रुव चौखला, गिरधारी लाल काला पूर्व अध्यक्ष ध्रुव चौखला, जगदीश बलाई पूर्व अध्यक्ष बलाई समाज भीलवाड़ा,गोपीलाल सालवी बोराणा अध्यक्ष जगदीश चौखला, किशन लाल कोलीखेड़ा पूर्व अध्यक्ष जगदीश चौखला,सुरेश सालवी पीथलपुरा, दयाराम,नारायण लाल चिलेश्वर,अम्बालाल नारायण लाल पालरा, लक्ष्मी नारायण तलाया,मुकेश सालवी कोट,धर्मेंद्र सालवी,भोजराज सरेवड़ी,जयराम डांगड़ी,बक्षीराम नाहरी,जगदीश चन्द्र,रामचन्द्र लालुराम नान्दशा,प्रकाश चन्द्र काण्या खेड़ा,प्यार चन्द्र साकरड़ा,लीलाधर,सम्पत,रतनलाल कोशीथल सहित सालवी समाज के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों से पधारे समाज के प्रबुद्ध लोग एवं प्रतिभाएँ उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन खेमराज जोरावरपुरा ने किया।प्रतिभा सम्मान समारोह में 155 प्रतिभाओं को सम्मान स्वरूप भारत का संविधान, मोमेंटो,मेण्डल प्रदान किया गया।सम्मान समारोह में 1500 सालवी समाज के लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को