महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन 20 अगस्त से

रायपुर 19 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन 20 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर तक होगा। विकास अधिकारी संदेश पाराशर ने बताया कि 20 अगस्त को आशाहोली, 21 को बोरियापुरा, 23 को खेमाणा, 27 को मोखुन्दा, 29 को थला, 30 को नाथड़ियास, 3 सितंबर को झड़ौल, 4 को बागड़, 5 को नाहरी, 9 को देवरिया, 11 को बोराणा, 13 को पीथा का खेड़ा, 17 को नान्दशा, 18 को कोट, 19 को नारायण खेड़ा, 20 को गलवा, 24 को खाखरमाला, 25 को सगरेव, 26 को भींटा, 27 को पालरां, और 1 अक्टूबर को बागोलिया और 2 अक्टूबर को रायपुर उपखंड मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा एवं स्वयं की भूमि का पट्टा व पात्र व्यक्तियों को निशुल्क पट्टे वितरण किए जाएंगे। शमशान भूमि, खेल मैदान, चारागाह, जलाशय, फार्म पॉन्ड, टांका निर्माण आदि का भी कार्य किया जाएगा। शिविरों की तैयारियों के लिए अग्रिम टीमें भी गठित की गई है जो एक दिन पूर्व जाएगी।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को