महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिये अभाविप के प्रत्याशी विशाल जुलूस के साथ गुरुवार 22 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे

रायपुर 21 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में विश्व के सबसे बड़े विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8:30 बजे घाटी स्थित महादेव मंदिर पर एकत्रित होकर विशाल जुलूस के रूप में महाविद्यालय पहुंचेंगे एवं नामांकन दाखिल करेंगे। उक्त जानकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल कार्यकारिणी के महासचिव गणपत टांक ने दी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टांक ने राष्ट्र भक्ति से जुड़े समस्त संगठनों के पदाधिकारियों एवं उनके सदस्यों सहित महाविद्यालय छात्र छात्राओं से अधिकाधिक संख्या में नामांकन रैली में भाग लेने का आह्वान किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को