समाजसेवी पीतलिया के जन्मदिन पर 26 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर 25 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) "रक्तदान महादान है" हमें रक्तदान की परंपरा को जाति वर्ग एवं धर्म से ऊपर उठकर आगे बढ़ाना है। रक्त किसी फैक्टरी या मशीनों से नहीं बनाया जा सकता। एक व्यक्ति दूसरे के सहयोग से ही रक्तदान कर सकता है। उक्त विचार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोलिया ने भामाशाह एवं समाजसेवी लादू लाल पितलिया के जन्मोत्सव पर सोमवार दिनांक 26 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर कस्बे के सगरेव  चौराहा  स्थित हरिओम कोम्पलेक्स में आयोजित बैठक में उपस्थित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों के समक्ष व्यक्त किए। अध्यक्ष बोल्या ने आह्वान किया कि हमें हर हाल में रक्तदान शिविर को सफल बनाना है एवं पिछले वर्षों में जितना रक्त हमने एकत्रित किया है उससे दुगुना रक्त एकत्रित कर सफल होना है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, पूर्व सचिव डॉक्टर सत्यनारायण तातेला, सचिव व रक्तदान प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक, पूर्व अध्यक्ष अनिल दाधीच, संपत सुथार सहित अन्य उपस्थित थे। रक्तदान शिविर को लेकर समस्त सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई एवं सुबह 9:00 बजे शिविर स्थल राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में सफेद ड्रेस में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को