जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की खुशी मे मनाया जश्न, की आतिशबाजी व मिठाई बांटी



रायपुर 5 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटने की सूचना मिलते ही हर्ष और उल्लास का माहौल हो गया। हिंदू संगठनों एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित अन्य संगठनों ने कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई बांटकर व पटाखे छोड़कर जोरदार आतिशबाजी की एवं प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के जयकारे लगाए। इस अवसर पर भंवर लाल कुमावत, चतरसिंह सोलंकी, अरिहंत सुखलेचा उर्फ बंटू, सगरेव ग्राम पंचायत के उपसरपंच  घनश्याम लाल दाधीच, मुकेश सेन, मुकेश सेठिया, बूथ अध्यक्ष अनिल सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। धारा 370 की खबर से समस्त जनमानस में खुशी का माहौल था सर्वत्र प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह की जोड़ी की चर्चाएं चल रही थी । कई लोगों ने तो बातचीत में कहा कि असल में आज आजादी मिली है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को