73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया हर्षोल्लास के साथ


कोशीथल 16 अगस्त (राधेश्याम वैष्णव)ग्राम पंचायत मुख्यालय का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर कोशीथल में सरपंच शांता देवी जाट के अध्यक्षता में आयोजित हुआ राष्ट्रगान के साथ शांता देवी जाट सरपंच ने परेड की सलामी ली । पंचायत प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से आमजन का मन मोह लिया। धारा 370 हटने का प्रभाव प्रत्येक देशभक्ति गीतों में देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश जीनगर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर मोहल्ला के रमेश वसीटा, प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा, भैरू लाल बलाई, संजय पालीवाल, रमेश चंद्र वैष्णव, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बद्री लाल लोहार, ममता जीनगर, भामाशाह खेमराज मारूं सहित सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को