कृमि मुक्ति दिवस 8 अगस्त को लेकर बैठक आयोजित


रायपुर 2 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 वर्ष के सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आवश्यक रूप से खिलावे। उक्त निर्देश उपखंड अधिकारी गोविंदसिंह चारण ने उपखंड कार्यालय में 8अगस्त,गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद से दिए । ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ललितसिंह सालावत ने कहा कि 8 अगस्त को यदि कोई विद्यार्थी एल्बेंडाजोल गोली लेने से छूटता है तो उसे 19 अगस्त मोपअप दिवस को गोली खिलाएं। बैठक में ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा, विकास अधिकारी संदेश पाराशर, तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभुदयाल योगी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक चंदा तिवारी, सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड संजीव शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता विनय जैन, पुलिस विभाग के एएसआई राधेश्याम शर्मा, रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को