औषधीय पौधों का रोपण कर क्षेत्र को औषधियाँ सहजता से उपलब्ध करवा सकते हैं-वैष्णव



कोशीथल 1 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) औषधीय पौधों का रोपण कर क्षेत्र को औषधियां सहजता से उपलब्ध करवा सकते हैं। देसी औषधियां पौधों से ही प्राप्त हो सकती है। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- कोशीथल में हरियाली अमावस्या पर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधरोपण के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर सुनीता शर्मा, कृष्णा सोनी, दिलीप सुथार, महेश तेली सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में 11 फल-फूल-छायादार पौधों का रोपण किया गया जिनकी जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं ने ली।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक