घर घर जाकर दे रहे निमंत्रण प्रतिभा सम्मान समारोह का, पाण्डाल बन कर तैयार


रायपुर 10 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कोशीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौखला द्वारा 11 अगस्त रविवार को प्रातः 10:00 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह शुरु होगा। समारोह की तैयारियां जोरों से की जा रही है। क्षैत्र में समाज जन से घर-घर जाकर कमेटी सदस्य संपर्क कर रहे हैं एवं रविवार को सपरिवार सम्मान समारोह में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। आयोजक मोहनलाल सालवी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के साथ नव चयनित शिक्षकों एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश त्रिवेदी होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी ,भंवर मेघवंशी स्वतंत्र पत्रकार,शून्यकाल होंगे।वर्षा को देखते हुए विशाल वॉटर प्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। सालवी समाज के  समस्त पदाधिकारी व सदस्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रुप दे रहे हैं।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को