संगठन के अभाव में व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता-सिंह



रायपुर 12 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) सकारात्मक सोच रखते हुए हमें आगे बढ़ना है व सबको संगठित करना है। उक्त विचार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष संपतसिंह ने कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर की मासिक बैठक में व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने संगठन के सदस्यता अभियान सहित अन्य शिक्षक समस्याओं पर भी विचार रखें एवं उनके समाधान बताए। उन्होंने कहा कि संगठित रहेंगे तो सब कुछ संभव है संगठन के अभाव में व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता अतः समस्त शिक्षकों को संगठित रहकर एक विचार से चलना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण ने की। विशिष्ट अतिथि जिला उप सभा अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव थे। वैष्णव ने संगठन की रीति - नीति एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। रायपुर शाखा अध्यक्ष चारण ने संगठन के लिए तन मन धन से समर्पित रहने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि केशुराम रेगर, शाखा मंत्री राधेश्याम जीनगर, उपाध्यक्ष लक्ष्मण जाट, सदस्य गिरधारी लाल कुमावत, रवि टेलर, अशोक, राहुल महडू, जगदीश जाट, विजय सिंह चुंडावत, मुकेश चंद्र खटीक, राधेश्याम वैष्णव, संपत लाल सुथार सहित अन्य उपस्थित थे। प्रथम बार रायपुर पधारने पर उपशाखा अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण के नेतृत्व में समस्त शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने तिलक-साफा बंधन व पुष्पमाला से प्रदेश अध्यक्ष संपत सिंह का स्वागत सम्मान किया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को