राजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं को फलदार पौध वितरण कर जैविक तौर तरीकों से सुरक्षा का संकल्प दिलाया
रायपुर 14 अगस्त - (राधेश्याम वैष्णव)रायपुर ब्लॉक के वंदेमातरम् राजीविका महिला सर्वांगीण सहकारी समिति की आर.जी.बी. सी. एल.एफ. बैठक ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में कस्बे के जैन मंदिर के निकट स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में क्लस्टर मैनेजर कैलाश कुमावत ने महिला सशक्तिकरण,गरीबी उन्मूलन, व आत्मनिर्भर महिला बनने पर चर्चा की। ब्लॉक एग्रीकल्चर रिसोर्स पर्सन अंकित दाधीच ने महिलाओं को 100 फलदार पौधे वितरण कर जैविक तौर तरीकों से सुरक्षा का संकल्प दिलाया तथा रसायनिक खेती से मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे कुप्रभाव पर भी चर्चा की। लाइवस्टोक रिसोर्स पर्सन मिठु लाल रेगर ने पशुपालन व उनके स्वास्थ्य पर चर्चा की । बैठक में क्लस्टर अध्यक्ष सीतादेवी, सचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष लादी देवी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर माया जाट, भावना लोहार , बैंक मित्रा माया कुमावत, अकाउंटेंट भाग्यश्री कंवर भी उपस्थित रहे।