ग्राम विकास अधिकारी संगठन ने उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


रायपुर 13 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संगठन उपशाखा रायपुर द्वारा उपमुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के नाम विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में पंचायत प्रसार अधिकारी प्रकाश चंद्र स्वर्णकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में अभियान के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को निशुल्क आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में पूर्ववर्ती सरकार ने 14 अप्रैल 2017 से 12 जुलाई 2017 तक निःशुल्क पट्टा एवं भूखंड आवंटित किए गए थे। वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर विक्रय विलेख जारी करने की जो अधिकांश पत्रावलियां लंबित है उन भूखंडों का आवंटन किया जाना शेष है विधिक  जटिलताओं व अन्य विभागों के असहयोग एवं विभाग द्वारा विक्रय विलेख जारी करने की प्रक्रिया की स्पष्टता के अभाव में लंबित है। जब तक राजस्व विभाग द्वारा गैर मुमकिन आबादी भूमि को ग्राम पंचायत के नाम नहीं किया जाता एवं सीमा ज्ञान एवं पत्थर गढ़ी नहीं की जाती तब तक यह संभव नहीं है। उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पत्थर गढ़ी व सीमा ज्ञान करवाकर ग्राम पंचायतों को राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन के दौरान सचिन चौबे, मुरलीधर वैष्णव, ओमप्रकाश कुमावत, रमेश चंद्र माली, भोपाल सिंह चुंडावत, जगदीश चंद्र शर्मा सहित ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को