सघन पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए-त्रिवेदी


कोशीथल 17 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)विद्यालयों के अतिरिक्त नदियों के किनारों, खेत खलियानों, चौराहों, मंदिरों, सड़कों के किनारों आदि पर सघन पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए उक्त विचार सहाड़ा- रायपुर विधायक कैलाश त्रिवेदी ने दैनिक भास्कर के "एक पेड़ एक जिंदगी" अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के परिसर में पौधरोपण के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों,शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए। त्रिवेदी ने पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल बलाई, भामाशाह खेमराज मारु, संपतलाल सूर्या, विनोद पालीवाल, मोहम्मद शरीफ छिपा, उपसरपंच विक्रमसिंह चुंडावत, वार्ड पंच अमरसिंह बंजारा,नवरतन सालवी, बबलू शर्मा, प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, भैरुलाल बलाई, हनुमान प्रसाद बैरवा, ममता जीनगर, राबामावि के प्रधानाध्यापक राजेश जीनगर, कैलाश दाधीच, वरिष्ठ शा.शि.रामसहाय माली,वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रमेशचंद वैष्णव, अध्यापिका कंचन सोनगरा,आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा, प्रतिभा तिवारी,नेहरु युवा केंन्द्र की स्वयं सेविका परवीन निशा छीपा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को