पीएचईडी विभाग की लापरवाही के चलते दुर्घटना को आमंत्रण देते पाइप लाइन के खड्डे व पाइपलाइन होते हुए पेयजल को तरस रहे हैं ग्रामीण


रायपुर 18 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के पंचायत समिति क्वाटर्स मार्ग में पिछले माह 17 जुलाई को पेयजल के लिए चंबल परियोजना की लाइन डाली गई । एक माह से भी अधिक समय बीत गया है लेकिन विभाग ने मोहल्लेवासियों को अभी तक पेयजल उपलब्धि नहीं कराया। 100 से अधिक परिवार पेयजल से प्रभावित हो रहे हैं लेकिन विभाग मौन है। चंबल परियोजना के ठेकेदार द्वारा लाईन का टेस्ट भी कर दिया है लेकिन पीएचईडी विभाग पेयजल सप्लाई में रुचि नहीं दिखा रहा है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी को भी 31 जुलाई को समस्त मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन देकर पेयजल सप्लाई शुरु करने की मांग की लेकिन पीएचईडी विभाग ने उपखंड अधिकारी के आदेशों को भी तवज्जो नहीं देकर सैकड़ों परिवारों के साथ पेयजल सप्लाई के नाम पर लुका छिपी कर रहे हैं। शीघ्र पेयजल सप्लाई प्रारंभ नहीं हुई तो मोहल्लेवासी आंदोलन करेंगें। एक माह पूर्व लाईन डालने के बाद मार्ग में कहीं कहीं खड्डे जस के तस हैं एवं दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को